शारदीय नवरात्रि में माँ मुंबादेवी के दर्शन को पहुंचे लोकगायक मंटू मिश्रा, सामाजिक मेलमिलाप भी हुआ
मुंबई: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोकगायक श्री मंटू मिश्रा हसमुख अपनी धर्मपत्नी श्रीमती किरण मिश्रा के साथ मिर्जापुर की विंध्यवासिनी माँ से प्रेरणा लेकर माँ मुंबादेवी मंदिर, मुंबई में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके प्रशंसक और मित्रबंधु श्री ब्रजेश पांडे भी उनके साथ जुड़े। दर्शन-पूजन का सुचारु प्रबंध मिर्जापुर कछवां आदर्शग्राम सेमरी के निवासी एवं महाराष्ट्र मुंबई में आदर्श ब्राह्मण न्यूज के संपादक श्री रोशन हरिशंकर मिश्र (दैत्यगुरु) ने किया।
दर्शन उपरांत श्री रोशन हरिशंकर मिश्र ने लोकगायक मंटू मिश्रा को सुप्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी श्री हौसला प्रसाद गुप्ता से सप्रेम भेंट करवाई। इस अवसर पर मंटू मिश्रा के साथ मुंबादेवी दक्षिण मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की गई, जो उनकी लोक संगीत कला को नई पहचान दिलाने की दिशा में कदम होगा।
श्री मंटू मिश्रा ने दर्शन-पूजन और सामाजिक लोगों से मिलन के लिए अपनी बुआ के बेटे श्री रोशन हरिशंकर मिश्र (दैत्यगुरु) की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "रोशन भैया ने माँ के दर्शन को साकार करने के साथ-साथ सामाजिक संबंधों को मज़बूत किया, इसके लिए मैं उनका ऋणी हूं।"
माँ मुंबादेवी मंदिर में यह भेंट मिलन नवरात्रि की भक्ति में पारिवारिक एकता का प्रतीक बना, जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। श्री रोशन हरिशंकर मिश्र ने कहा, "माँ की कृपा से यह पावन संयोग बना, और हम ऐसे सप्रेम भेंट मिलन अवसर बढ़ाते रहेंगे।"
Comments
Post a Comment