मुंबादेवी झवेरी बाजार, मुंबई से उत्तम जैन की ओर से नवरात्रि और विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं
मुंबई : प्रसिद्ध व्यापारी, समाजसेवक और पुलिसमित्र उत्तम जैन ने मुंबादेवी झवेरी बाजार, मुंबई से देश-विदेश में बसे सभी सनातनी हिंदू भाइयों और बहनों को पवित्र और पावन नवरात्रि पर्व के साथ-साथ असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उत्तम जैन ने अपने संदेश में कहा, "नवरात्रि का यह पवित्र पर्व माँ दुर्गा की आराधना और शक्ति के उपासना का प्रतीक है। यह समय हमें अपने भीतर की सकारात्मकता और सत्य को मजबूत करने का अवसर देता है। विजयादशमी के इस शुभ अवसर पर, हम सभी असत्य पर सत्य की जीत का संकल्प लें और समाज में प्रेम, एकता और समृद्धि का संदेश फैलाएं।"
उन्होंने सभी से इस पर्व को उत्साह और भक्ति के साथ मनाने का आह्वान किया और समाज में सद्भावना और परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उत्तम जैन की ओर से यह शुभकामना संदेश मुंबादेवी झवेरी बाजार के व्यापारी समुदाय और आमजन में उत्साह का संचार कर रहा है।
संपर्क:
मुंबादेवी झवेरी बाजार, मुंबई
उत्तम जैन, समाजसेवक और पुलिसमित्र
Comments
Post a Comment