मुंबादेवी श्याम मित्र मंडल ने विजयादशमी पर की भक्तों की अनुकरणीय सेवा


मुंबई: विजयादशमी के पावन अवसर पर मुंबादेवी श्याम मित्र मंडल ने माँ मुंबादेवी के भक्तों के लिए जल और लड्डू वितरण की सराहनीय सेवा आयोजित की। 

इस नेक कार्य में मंडल के समर्पित सदस्यों सत्य नारायण सोनी (सत्तू भाई), मोहन भाई झवेरी, कैलाश जी नोखा, भरत श्रीमाली, नेमीचंद सोनी, बृजेश गोंड, रोशन झा, श्रवण भाई, बृजेश मिश्रा, अरुण तिवारी, अजय मिश्रा, राजेश उपाध्याय और अनिल चौहान, नीनू झा ने पूरे उत्साह और सेवाभाव के साथ हिस्सा लिया।

यह सेवा कार्य भक्तों के लिए न केवल शारीरिक सुकून का साधन बना, बल्कि सामाजिक एकता और निस्वार्थ सेवा की भावना को भी प्रेरित किया। मंडल की यह पहल समाज में सकारात्मकता और भक्ति का संदेश फैलाने का एक अनुकरणीय उदाहरण है। 
मुंबादेवी श्याम मित्र मंडल की इस प्रेरक पहल को सभी ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे कार्यों की अपेक्षा की

Comments

Popular posts from this blog

ऐतिहासिक पुनरुत्थान वार्ड 221 में आकाश राज पुरोहित ने रचा नया अध्याय, हजारों मतों के भारी अंतर से दूसरी बार नगरसेवक बने सनातनी मूल्यों की विजय का प्रतीक

मुंबादेवी श्याम मित्र मंडल की नवरात्रि में जल वितरण सेवा

मातृभूमि की धरोहर अनुवां के लाल कुंजबिहारी पांडेय, समाजसेवा के प्रतीक बने ग्रामप्रधान पद के प्रबल दावेदार