सृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन गुप्ता ने दी नवरात्रि व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मुंबई: सृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष और प्रख्यात युवा उद्योगपति श्री बिपिन गुप्ता ने समस्त सृष्टि वासियों को पवित्र पावन नवरात्रि और विजयादशमी के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। 
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पावन अवसर माँ दुर्गा की कृपा, शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है, जो हमें सकारात्मकता और एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्री गुप्ता ने अपने संदेश में सभी से अपील की कि इस नवरात्रि और विजयादशमी पर हम सभी बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प लें और समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा दें। 
सृष्टि फाउंडेशन की ओर से भी इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ किया गया है, जो समाज के उत्थान और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
सृष्टि फाउंडेशन सामाजिक कार्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है, और श्री बिपिन गुप्ता का यह संदेश उनके सामाजिक सरोकार और नेतृत्व की भावना को दर्शाता है। आइए, इस पवित्र अवसर पर हम सभी मिलकर माँ दुर्गा की कृपा से अपने जीवन को नई ऊर्जा और उत्साह से भर दें।
नवरात्रि और विजयादशमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

Comments

Popular posts from this blog

ऐतिहासिक पुनरुत्थान वार्ड 221 में आकाश राज पुरोहित ने रचा नया अध्याय, हजारों मतों के भारी अंतर से दूसरी बार नगरसेवक बने सनातनी मूल्यों की विजय का प्रतीक

मुंबादेवी श्याम मित्र मंडल की नवरात्रि में जल वितरण सेवा

मातृभूमि की धरोहर अनुवां के लाल कुंजबिहारी पांडेय, समाजसेवा के प्रतीक बने ग्रामप्रधान पद के प्रबल दावेदार