मिर्जापुर के लाल ब्रिजेश कुमार चौबे ने बढ़ाया आदर्शग्राम सेमरी का मान, रैनबैक्सी में 104% टारगेट अचीवमेंट कर रचा इतिहास
मिर्जापुर: मझवां ब्लॉक के मातृभूमि आदर्श ग्राम सेमरी के निवासी श्री ब्रिजेश कुमार चौबे ने एक बार फिर अपने आदर्शग्राम सेमरी और मिर्जापुर जिले का नाम रोशन कर दिया है। देश की दिग्गज फार्मा कंपनी रैनबैक्सी (अब सन फार्मा का हिस्सा) में कार्यरत ब्रिजेश कुमार चौबे ने हॉफ-ईयर (अप्रैल-सितंबर) के YTD टारगेट को अभूतपूर्व रूप से 104% हासिल कर कंपनी के हजारों कर्मचारियों में टॉप परफॉर्मर बन गए हैं। कंपनी द्वारा निर्धारित 6 करोड़ रुपये का टारगेट था, जिसे ब्रिजेश ने न केवल पूरा किया, बल्कि 6.25 करोड़ रुपये का बिजनेस जनरेट कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें कंपनी की ओर से विशेष
“104% Achievement Certificate” और सम्मान प्रदान किया गया है।
ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। आदर्शग्राम सेमरी के बुजुर्ग लोगों ने कहा, “हमरे गांव का बेटवा आज महानगर अउर राजधानी में नाम कमात बा शेर ब्रिजेश ई साबित कई दिहेन कि रत्नगर्भा मिर्जापुर में आदर्शग्राम सेमरी के माटी में भी हीरा पैदा होत हएन।”
ब्रिजेश कुमार चौबे की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और आदर्शग्राम सेमरी का मान बढ़ाया है, बल्कि मिर्जापुर जिले मझवां ब्लॉक के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है कि निष्ठापूर्वक परिश्रम और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। गांव से निकलकर कॉर्पोरेट की ऊंचाइयों तक का सफर तय करने वाले ब्रिजेश को क्षेत्रवासियों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
Comments
Post a Comment