विद्यालय न होने से तीन किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर नौनिहाल, ग्रामीणों ने दी चेतावनी – “अब और बर्दाश्त नहीं”


जिगना (मिर्जापुर), 09 नवंबर 2025
छानबे विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरा के बागजोरावर मोहल्ले में आजादी के 78 वर्ष बाद भी एक अदद प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र न होने से अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है। लगभग 2700 की आबादी वाले इस मजरे के करीब 400 बच्चे (6 वर्ष या उससे कम उम्र) रोजाना 3 किलोमीटर पैदल चलकर खैरा प्राथमिक विद्यालय पहुँचते हैं। बारिश, ठंड और गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर चलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
समाजसेवी आशीष कुमार सिंह गहरवार ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल को पत्र लिखा था। सांसद महोदया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बागजोरावर में शीघ्र प्राथमिक विद्यालय खोलने की सिफारिश की। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय न होने का फायदा उठाकर आसपास के निजी स्कूल गरीब परिवारों से मोटी फीस वसूल रहे हैं। “हमारे पास या तो बच्चे को 3 किमी दूर भेजो या महंगे प्राइवेट स्कूल में डालो। दोनों ही विकल्प गरीब के लिए मौत समान हैं,” रोष जताते हुए ग्रामीण बोले। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के अंदर स्थलीय जाँच कर विद्यालय स्वीकृत नहीं किया गया तो वे सैकड़ों बच्चों व अभिभावकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। किसान गाटा संख्या 1624 पर निःशुल्क भूमि देने को तैयार हैं। 
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मिर्जापुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी छानबे से मांग की है कि तुरंत टीम भेजकर स्थलीय निरीक्षण किया जाए और नवीन प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

प्रार्थी:
आशीष कुमार सिंह गहरवार (समाजसेवी)
ग्राम-बागजोरावर खैरा, पोस्ट-श्रीनिवासधाम, थाना-जिगना, जिला-मिर्जापुर (उ.प्र.)
मोबाइल: 9451429696, 9455521324

 #बागजोरावर_को_विद्यालय_चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

ऐतिहासिक पुनरुत्थान वार्ड 221 में आकाश राज पुरोहित ने रचा नया अध्याय, हजारों मतों के भारी अंतर से दूसरी बार नगरसेवक बने सनातनी मूल्यों की विजय का प्रतीक

मुंबादेवी श्याम मित्र मंडल की नवरात्रि में जल वितरण सेवा

मातृभूमि की धरोहर अनुवां के लाल कुंजबिहारी पांडेय, समाजसेवा के प्रतीक बने ग्रामप्रधान पद के प्रबल दावेदार