दिल्ली बम धमाके के बाद मातृभूमि की धरोहर अनुवां के लाल समाजसेवी भावी ग्रामप्रधान कुंजबिहारी पांडेय की प्रयागराज वासियों से की सीधी अपील


मुंबई: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए भयानक कार बम विस्फोट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस आतंकी हमले में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक घायल हुए। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मॉड्यूल का काम करार दिया है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों को कड़ी सजा देने का वादा किया है। इस घटना के बाद देशभर में सुरक्षा अलर्ट जारी है, और मुंबई समेत महानगरों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
इसी कड़ी में, अनुवां के लाल समाजसेवी भावी ग्रामप्रधान कुंजबिहारी पांडेय ने मुंबादेवी धनजी स्ट्रीट से मुंबई के सभी प्रयागराज वासीयों एवं मुंबई के सर्वजातीय नागरिकों से सतर्क रहने की भावुक अपील की है। 
कुंजबिहारी पांडेय ने कहा कि आतंकवादियों के 'जिहाद' के खतरे से बचने का एकमात्र रास्ता सतर्कता, जागरूकता और संगठित रहना है। 
उन्होंने विशेष रूप से प्रयागराज के अपने 'भाई-बहनों' से अपील की है कि वे अपने आसपास की हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें और तुरंत मुंबई पुलिस को सूचित करें।
कुंजबिहारी पांडेय ने अपनी अपील में कहा, "दिल्ली के इस कायरतापूर्ण हमले ने हमें झकझोर दिया है। आतंकवाद की यह साजिश किसी एक राज्य या शहर तक सीमित नहीं है। प्रयागराज के सभी भाई-बहनों से मेरा आग्रह है कि होटल, बाजार, मंदिर, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, सड़क या फुटपाथ पर कोई संदिग्ध लावारिस बैग दिखे, या अपने इलाके, बिल्डिंग या कॉलोनी में नए-नए संदिग्ध चेहरे दिखें, तो बिना देर किए मुंबई पुलिस के '100' नंबर पर कॉल करें। साथ ही, अपने क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक करें और मुंबई पुलिस के सहयोगी बनें।" 
उन्होंने आगे जोर देकर कहा, "आप सबसे यही अपेक्षा है कि अब सीसीटीवी कैमरे की तरह अपनी आंखें और कान चौकन्ना रखें। कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे, तो तत्काल सूचना दें। रेड अलर्ट के दौरान जरूरी एहतियात बरतें, जैसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी से घूमें और संदिग्ध वाहनों या पैकेट्स से दूर रहें। नागरिकों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।" 
कुंजबिहारी पांडेय जो प्रयागराज हंडिया तहसील के अनुवां गांव के लाल जो भावी ग्रामप्रधान प्रत्याशी भी हैं, ने हमेशा सामाजिक जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाई है। 
उनकी यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रवासी समुदाय से इसे भारी समर्थन मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी नागरिक भागीदारी ही आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कवच साबित हो सकती है।
मुंबई पुलिस ने भी कुंजबिहारी पांडेय की अपील का स्वागत किया है और कहा है कि जनता की सतर्कता से कई संभावित साजिशों को रोका जा सकता है। वर्तमान में, दिल्ली धमाके की जांच तेजी से चल रही है, और एनआईए ने फरीदाबाद से हथियारों व विस्फोटकों की बरामदगी के आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा है। कुंजबिहारी पांडेय ने अंत में कहा, "हम सब मिलकर इस जिहादी खतरे को कुचल देंगे। 
जागो, सतर्क रहो, सुरक्षित रहो। 
जय हिंद!"

Comments

Popular posts from this blog

ऐतिहासिक पुनरुत्थान वार्ड 221 में आकाश राज पुरोहित ने रचा नया अध्याय, हजारों मतों के भारी अंतर से दूसरी बार नगरसेवक बने सनातनी मूल्यों की विजय का प्रतीक

मुंबादेवी श्याम मित्र मंडल की नवरात्रि में जल वितरण सेवा

मातृभूमि की धरोहर अनुवां के लाल कुंजबिहारी पांडेय, समाजसेवा के प्रतीक बने ग्रामप्रधान पद के प्रबल दावेदार