आतंकवाद के खिलाफ मीरा-भायंदर में जोरदार प्रदर्शन, सृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन गुप्ता ने पीएम को भेजा सख्त संदेश
मुंबई: आतंकवाद की काली छाया को मिटाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ मीरा-भायंदर के नागरिकों ने एकजुट होकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था सृष्टि फाउंडेशन के तत्वावधान में मीरारोड के जॉगर्स पार्क में आयोजित इस प्रदर्शन में विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए । इस आयोजन के केंद्र में रहे सृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन गुप्ता, जिन्होंने न केवल प्रदर्शन का नेतृत्व किया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के खिलाफ 'निर्णायक सबक' सिखाने का सशक्त आह्वान भी किया।
बिपिन गुप्ता, जो सृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक और सक्रिय अध्यक्ष के रूप में वर्षों से सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत हैं, ने इस प्रदर्शन को एक ऐतिहासिक मंच बनाया। उनके नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि राष्ट्रीय एकता की मिसाल भी कायम की। बिपिन गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "आतंकवाद जिहाद किसी धर्म या समुदाय का नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता का दुश्मन है। हमारी एकजुटता ही इसका जवाब है।" उन्होंने प्रधानमंत्री से निवेदन किया कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए, जिससे वह कभी भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत न कर सके। उनके इस बयान ने प्रदर्शनकारियों में नई ऊर्जा का संचार किया और सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन हासिल किया।
प्रदर्शन में बिपिन गुप्ता के साथ रमाशंकर पाल ,एडवोकेटबी.के. सिंह, अजय सिंह राजपूत और राया सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदीजी से आतंकवाद उन्मूलन के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की .बिपिन गुप्ताजी के नेतृत्व में फाउंडेशन ने हमेशा शांति और सद्भाव को बढ़ावा दिया है, और यह प्रदर्शन उनके दृष्टिकोण का जीवंत प्रमाण है।
प्रबुद्ध जागरूक नागरिकों के आक्रोश भरे नारों से गूंजा जॉगर्स पार्क में "आतंकवाद मुर्दाबाद", "पाकिस्तान मुर्दाबाद", "भारत माता की जय" जैसे जोरदार नारे लगाए। शांति, राष्ट्रीय एकता और देश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए, सभी लोगों ने विस्फोटक घटनाओं में मारे गए निर्दोषों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा मीरारोड भायंदर के राष्ट्रवादी मुस्लिम समुदाय का सक्रिय सहयोग। इजहार अहमद और फैजल भाई जैसे प्रतिनिधियों ने जोर देकर कहा कि आतंकी गतिविधियां इस्लाम को बदनाम कर रही हैं, और ऐसी ताकतों को बेनकाब किया जाना चाहिए। इस एकजुटता ने प्रदर्शन को और मजबूत बनाया।
सामाजिक हस्तियां एक मंच पर इस अवसर पर डॉ. एल.डी. यादव, आर.डी. यादव, पूर्व जज कांबली, हनुमान जयसवाल, नेता यादव, प्रेमचंद शर्मा, प्रमोद सिंह, रामशेर सिंह, अम्बा पाटिल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इन सभी ने बिपिन गुप्ता ,राया सिन्हा,रमाशंकर पाल अंबा पाटिल के प्रयासों की सराहना की और आतंकवाद के खिलाफ सतत संघर्ष का संकल्प लिया।यह प्रदर्शन न केवल मीरा-भयंदर की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक जागरूकता के नए आयाम भी खोलता है।
Comments
Post a Comment