मुंबई कालबादेवी-चीरा बाजार में मुफ्त आरोग्य शिबिर का आयोजन ब्लड प्रेशर, शुगर, ECG और नेत्र जांच निःशुल्क
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष एवं आमदार श्री राहुल सु. नार्वेकर के नेतृत्व में रविवार, 9 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मुफ्त आरोग्य शिबिर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिबिर आमदार श्री राहुल सु. नार्वेकर जनसंपर्क कार्यालय, 3 कोलभाट लेन, कालबादेवी में लगाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी (वार्ड 221/222) कालबादेवी-चीरा बाजार मंडल की ओर से आयोजित इस शिबिर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ECG और नेत्र चिकित्सा सहित सभी जांचें पूरी तरह मुफ्त की जाएंगी।
शिबिर की जिम्मेदारी कुलाबा मंडल के मा. नगरसेवक श्री जनक संघवी (मो. 9821074011) के नेतृत्व में संभाली जा रही है।
आमदार श्री राहुल सु. नार्वेकर ने सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है। क्षेत्रवासियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।आप सादर आमंत्रित हैं! अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9821074011
Comments
Post a Comment