वार्ड 221 में भाजपा का दबदबा सनातनी हिंदू मतदाता आकाश राज पुरोहित को 10 हजार वोटों से विजयी बनाने को संकल्पबद्ध
मुंबई, 8 जनवरी 2026: भुलेश्वर, फणसवाडी, गुलालवाडी, लोहार चाळ, मुंबईदेवी परिसर, दवा बाजार, दागिना बाजार, कबुतर खाना, कुम्बार तुकडा, अनंत वाडी, आत्माराम मर्चेंट रोड, पायधुनी, विठ्ठलवाडी, झवेरी बाजार, हनुमान गली, कोळीवाडी, फोफळवाडी, भास्कर लेन और बदामवाडी जैसे इलाकों से घिरे वार्ड 221 में इन दिनों भाजपा का जोरदार प्रचार चल रहा है। लोकप्रिय नगरसेवक और भाजपा उम्मीदवार आकाश राज पुरोहित घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं, और क्षेत्र की सनातनी हिंदू जनता उन्हें भारी समर्थन दे रही है।क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने इस बार आकाश राज पुरोहित को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी बनाने का दृढ़ संकल्प लिया है। हर गली-मोहल्ले में एक ही नारा गूंज रहा है:
चप्पा चप्पा भाजपा
जीत गया आकाश आपका
अबकी बार दस हजार के पार
क्षेत्रीय समाजसेवक विजय भगत ने कहा,
"वार्ड की जनता कांग्रेस के प्रचार से ऊब चुकी है। कांग्रेस और अमीन पटेल के उम्मीदवार की अपील पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। पूरे वार्ड की सनातनी हिंदू जनता ने स्वत: संकल्प लिया है कि वे अपने हिंदू गौरव और कार्यसम्राट नगरसेवक आकाश राज पुरोहित को दस हजार से अधिक मतों की बढ़त दिलाकर विजयी बनाएंगे। कांग्रेस उम्मीदवार को हराना और आकाश को रिकॉर्ड मतों से जिताना ही हमारा लक्ष्य है।"
वार्ड 221 के हर कोने में भाजपा का झंडा लहरा रहा है। सनातनी हिंदू मतदाता एकजुट होकर आकाश राज पुरोहित के पक्ष में खड़े हैं। उनका कहना है कि आकाश ने पिछले कार्यकाल में क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और इस बार वे उन्हें अभूतपूर्व समर्थन देकर विजयी बनाएंगे।वार्ड 221 में तो बस एक ही आवाज़ है चप्पा चप्पा भाजपा! आकाश राज पुरोहित की जीत तय है।
Comments
Post a Comment