वार्ड 221 में आकाश राज पुरोहित की आंधी महायुति की लहर पर सवार प्रचंड विजय की ओर अग्रसर जनता का हुजूम उमड़ा समर्थन की बाढ़
मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 221 (फणसवाडी, भुलेश्वर, लोहार चाल, विठ्ठल वाडी, जावेरी बाजार) से महायुति गठबंधन (भाजपा) के उम्मीदवार आकाश राज पुरोहित का जनसंपर्क अभियान अब तूफान बन चुका है। क्षेत्र की हर गली, हर मोहल्ले, हर बाजार में जनसैलाब उमड़ रहा है। व्यापारी, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी वर्गों का अभूतपूर्व समर्थन आकाश को मिल रहा है, जो उनकी विजय को अजेय बना रहा है।आकाश राज पुरोहित ने मतदाताओं के अपार स्नेह से भावुक होकर कहा, "यह जीत मेरी नहीं, वार्ड 221 की जनता की है! आपके आशीर्वाद ने हमारी सेवा को सौ गुना शक्ति दी है।
'एक रहेंगे, नेक रहेंगे, न बंटेंगे, न कटेंगे' यह नारा अब हर दिल में बस चुका है। हर घर से मिल रहा विजय का वरदान हमारी संकल्प को अटल बना रहा है। 15 जनवरी को मतदान की मुहर से हम विकास की नई इबारत लिखेंगे!"
क्षेत्र के समर्थकों का कहना है कि आकाश राज पुरोहित का नाम नहीं, उनका काम बोलता है। पूर्व नगरसेवक के रूप में उनके कार्यों ने वार्ड को नई पहचान दी है। उनके पिता, पूर्व विधायक एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे माननीय राज के. पुरोहित जी की विकास की मजबूत नींव पर आकाश अब स्वच्छता, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और व्यापार सुविधाओं की नई ऊंचाइयां छूने जा रहे हैं। बरसात-धूप, दिन-रात आकाश हमेशा जनता की समस्याओं में सबसे आगे रहे।वरिष्ठ समर्थक रोशन हरिशंकर मिश्र ने जोश भरे अंदाज में कहा, "आकाश राज पुरोहित वार्ड 221 के सच्चे सपूत हैं! बच्चे उन्हें भाई मानते हैं, बड़े सम्मान देते हैं। न्याय, सेवा और विकास के लिए उनका समर्पण अद्वितीय है। इस बार सभी समाज जैन, गुजराती, मारवाड़ी, उत्तर भारतीय, मराठी, व्यापारी संघ, भाड़ूत एकता संघ एकजुट होकर आकाश को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएंगे। आकाश ही आशा हैं, विकास के पर्याय हैं बाकी सब व्यर्थ!"
इस चुनाव में मुंबई के व्यापारिक हृदय स्थल जावेरी बाजार से लेकर भुलेश्वर तक हर तरफ आकाश के पोस्टर, बैनर और समर्थकों की भीड़ नजर आ रही है। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में घोषणा की "आकाश पुरोहित की विजय का शंखनाद हो चुका है! प्रचंड बहुमत से वे पुनः नगरसेवक बनेंगे।"
वार्ड 221 की जनता का संदेश साफ है आकाश राज पुरोहित को प्रचंड मतों से जिताएं विकास, सम्मान और सेवा की गारंटी आकाश राज पुरोहित।
15 जनवरी 2026 मतदान करें, आकाश राज पुरोहित को विजयी बनाएं!
Comments
Post a Comment