महायुति की मजबूत एकता का अनुपम उदाहरण सी एंड डी वार्ड कमेटी के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए युवा कार्य सम्राट आकाश राज पुरोहित, कोलाबा शिवसेना ने किया भव्य सार्वजनिक अभिनंदन



मुंबई: शिवसेना-भाजपा महायुति के लोकप्रिय नगरसेवक श्री आकाश राज पुरोहित (वार्ड नंबर 221/222) को सी एंड डी वार्ड कमेटी का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। इस उपलब्धि पर शिवसेना कुलाबा विधानसभा विभाग के विभाग प्रमुख एवं सभी शाखा प्रमुखों, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम महायुति की अटूट एकता, युवा नेतृत्व और क्षेत्रीय विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया। कार्य सम्राट युवा नगरसेवक आकाश राज पुरोहित को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व और जनसेवा के प्रति निष्ठा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
श्री आकाश राज पुरोहित, जो भाजपा के युवा चेहरे के रूप में जाने जाते हैं, वार्ड 221 से दूसरी बार नगरसेवक चुने गए हैं। वे दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक श्री राज के. पुरोहित के पुत्र हैं, जिन्होंने दक्षिण मुंबई की राजनीति को मजबूत आधार दिया। 
आकाश जी ने अपने प्रथम कार्यकाल में ही क्षेत्र की स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचन उनके लोकप्रियता और कार्यक्षमता का प्रमाण है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें “कार्य सम्राट युवा नगरसेवक” की उपाधि देते हुए कहा कि वे कोलाबा-भूलेश्वर क्षेत्र के विकास के प्रति पूर्ण समर्पित हैं।अभिनंदन कार्यक्रम में आयोजक श्री संकेत जगन्नाथ नेवशे (कोलाबा विधानसभा उपविभाग प्रमुख) ने पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। संकेत दादा के नेतृत्व में शिवसेना के युवा एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता हमेशा जनहित के कार्यों में आगे रहते हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि कार्य सम्राट युवा नगरसेवक आकाश राज पुरोहित जी को शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा कहा, “आकाश जी के नेतृत्व में सी एंड डी वार्ड का विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा। महायुति की इस एकता से क्षेत्र के हर नागरिक को लाभ मिलेगा।”
अभिनंदन कार्यक्रम विशेष रूप से उपस्थित रहे 
कुलाबा विभागप्रमुख श्री गणेश सानप  
नीलम ताई पवार सहा लोकसभा
 दक्षिण मुंबई संपर्कप्रमुख दिलीप नाईक 
 मुंबई संघटक विजय वाडकर
आयोजक उपविभाग प्रमुख श्री संकेत जगन्नाथ नेवशे 
श्री निलेश भोईटे (शाखा 222)
श्री संदीप काशिद (शाखा प्रमुख 221)
सुश्री चैताली काले (महिला शाखा प्रमुख 221)इन सभी शाखा प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आकाश जी की प्रशंसा की और भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जोर देकर कहा कि श्री आकाश राज पुरोहित का युवा, सक्रिय और परिणामोन्मुखी नेतृत्व कोलाबा क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रहा है। वहीं श्री संकेत जगन्नाथ नेवशे जैसे समर्पित उपविभाग प्रमुख महायुति को और मजबूत बना रहे हैं। दोनों नेताओं की जोड़ी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।शिवसेना-भाजपा महायुति की यह एकजुटता न केवल राजनीतिक, बल्कि जनसेवा की दृष्टि से भी मिसाल है। कोलाबा विधानसभा के कार्यकर्ता पूर्ण रूप से आकाश जी के साथ खड़े हैं और आने वाले समय में क्षेत्र के हर विकास कार्य में उनका सक्रिय सहयोग रहेगा।जय महाराष्ट्र! जय महायुति!
कार्य सम्राट युवा नगरसेवक श्री आकाश राज पुरोहित जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
उपविभाग प्रमुख श्री संकेत जगन्नाथ नेवशे जी को अभिनंदन!


Comments

Popular posts from this blog

ऐतिहासिक पुनरुत्थान वार्ड 221 में आकाश राज पुरोहित ने रचा नया अध्याय, हजारों मतों के भारी अंतर से दूसरी बार नगरसेवक बने सनातनी मूल्यों की विजय का प्रतीक

मुंबादेवी श्याम मित्र मंडल की नवरात्रि में जल वितरण सेवा

मातृभूमि की धरोहर अनुवां के लाल कुंजबिहारी पांडेय, समाजसेवा के प्रतीक बने ग्रामप्रधान पद के प्रबल दावेदार