नगरसेवक आकाश राज पुरोहित ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर BMC हेडक्वार्टर पर अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
BMC हेडक्वार्टर पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नगरसेवक आकाश राज पुरोहितडिप्टी कमिश्नर श्री शरदजी उगाड़े एवं डिप्टी MS श्रीमती किरण पुजारी के साथ
मुंबई: भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बीएमसी 221 वार्ड के कार्य सम्राट नगरसेवक श्री आकाश राज पुरोहित ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) हेडक्वार्टर, फोर्ट पहुंचकर महापुरुष को पुष्पांजलि अर्पित की।नगरसेवक श्री आकाश राज पुरोहित ने कहा, “डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर भारतीय संविधान के रचयिता, दलितों-शोषितों के मसीहा, महान अर्थशास्त्री और ज्ञान के सच्चे साधक थे। उनकी विचारधारा आज भी पूरे समाज को समानता, न्याय और शिक्षा की राह दिखाती है। उनकी जयंती सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प है।”
इस अवसर पर श्री शरदजी उगाड़े, डिप्टी कमिश्नर (पब्लिक हेल्थ) और श्रीमती किरण पुजारी, डिप्टी MS भी उपस्थित थे। नगरसेवक आकाश राज पुरोहित ने दोनों अधिकारियों से मुलाकात की और 221 वार्ड में पब्लिक हेल्थ, स्वच्छता, शिक्षा तथा अन्य विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
नगरसेवक श्री आकाश राज पुरोहित ने कहा कि बाबासाहेब के सिद्धांतों को अमल में लाते हुए 221 वार्ड को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में और आगे ले जाया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि महापुरुष की जयंती को मात्र एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि उनके विचारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।
भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सभी को हार्दिक बधाई एवं श्रद्धांजलि!
जय भीम! जय संविधान!
Comments
Post a Comment