श्री हनुमान जन्मोत्सव 2026 भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम
मुंबई: दक्षिण मुंबई के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर, सुतर बाजार (65/67 नाखोदा स्ट्रीट, हनुमान बिल्डिंग, पायधुनी, मुंबई 400003) में श्री हनुमान जन्मोत्सव, श्री सुंदरकांड पाठ एवं सुमधुर भजन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिछले दो दशकों से निरंतर अनवरत चल रहा है और क्षेत्र की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
प्रेरणाश्रोतस्व. श्री राज के. पुरोहित जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र शासन)
मुख्य अतिथिश्री राहुल नार्वेकर जी
अध्यक्ष, महाराष्ट्र विधानसभा एवं आमदार, कोलाबा विधानसभा
विशेष अतिथिश्री संजय जी उपाध्याय , आमदार, बोरीवली विधानसभा
आचार्य श्री पवन जी त्रिपाठी ( महामंत्री, मुंबई भाजपा एवं कोषाध्यक्ष, श्री सिद्धिविनायक मंदिर)
संयोजक एवं विशेष अतिथिश्री आकाश राज पुरोहित नगरसेवक, वार्ड 221, अध्यक्ष : सी व डी बोर्ड प्रभाग समिति
श्रीमती हेमा आकाश पुरोहित ,महामंत्री, भाजपा सी वार्ड, नारी चेतना एवं दिव्या फाउंडेशन
संयोजन पूज्य श्री चेतन महाराज मेहता जी के सान्निध्य में
श्री शिव शक्ति कला मण्डल (मुंबई), श्री रामलीला सेवा केन्द्र (मुंबई), श्री मुंबादेवी भजन मंडल एवं दिव्या फाउंडेशन के सहयोग से।
आयोजक एवं निवेदकश्री नत्थूलाल एस. चौरसिया
कार्यक्रम में महाराष्ट्र भाजपा के मीडिया प्रभारी श्री बिपिन गुप्त ने युवाशक्ति नगरसेवक श्री आकाश राज पुरोहित का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व सम्मान किया। इसी दौरान दैनिक जागरण जंक्शन, साउथ मुंबई प्रतिनिधि श्री रोशन हरिशंकर मिश्र (आपके अपने) का भी शाल-सम्मान व सत्कार किया गया।
कार्यक्रम की झलकश्री सुंदरकांड पाठ के पश्चात सुमधुर भजन-संगीत क्षेत्र के व्यापारी, राजनीतिज्ञ, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय जनता की भारी उपस्थिति कार्यक्रम के समापन पर सार्वजनिक भंडारा का आयोजन
सी वार्ड की जनता की प्रार्थना है कि यह पावन हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम सदा सर्वदा इसी भक्ति भाव से आयोजित होता रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि सामाजिक सद्भाव, भक्ति और सेवा का अनूठा उदाहरण भी है। भगवान हनुमान जी की कृपा से ऐसे कार्यक्रम आगे भी मुंबई की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करते रहें।
जय जय श्री राम जय जय श्री हनुमान
जय बजरंगबली!
Comments
Post a Comment