मुंबादेवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से विश्व शांति के लिए विष्णु यज्ञ का विशेष आमंत्रण

मुंबई: आज अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया को अस्थिर कर दिया है। वैश्विक तनाव, आर्थिक मुश्किलें और मानवीय संकट हर किसी के सामने चुनौती बन चुके हैं। ऐसे कठिन समय में शांति और जनकल्याण की कामना को साकार करने के उद्देश्य से श्री मुंबादेवी मंदिर ट्रस्ट फंड, मुंबई के ट्रस्टियों ने एक पावन धार्मिक और सामाजिक आयोजन की घोषणा की है।शनिवार, ४ अप्रैल २०२६ को सुबह ८ बजे से शाम ५ बजे तक मुंबादेवी मंदिर परिसर (मुंबादेवी रोड, मुंबई ४०० ००२) में विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए श्री विष्णु यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ में सभी देवी-भक्तों, श्रद्धालुओं और नागरिकों को दर्शन एवं सहभागिता के लिए हार्दिक आमंत्रण दिया गया है।यह यज्ञ न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि वर्तमान वैश्विक संकट के बीच शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की प्रार्थना का प्रतीक भी है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, “हर कोई चाहता है कि दुनिया के सभी नागरिक इन मुश्किलों से मुक्त हों। इसी सोच के साथ यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।”आयोजन की प्रमुख बातें:तारीख: शनिवार, ४ अप्रैल २०२६
समय: सुबह ८:०० बजे से शाम ५:०० बजे तक
स्थान: श्री मुंबादेवी मंदिर परिसर, मुंबादेवी रोड, ज़वेरी बाजार, मुंबई ४०० ००२
उद्देश्य: विश्व शांति, जनकल्याण एवं वैश्विक सद्भाव की कामना
मंदिर प्रशासन की तरफ से सभी भक्तों, नागरिकों, सामाजिक संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों को विनतीपूर्ण आमंत्रण है। वे कहते हैं “आपकी उपस्थिति इस पावन यज्ञ को और अधिक प्रभावशाली बनाएगी तथा विश्व शांति की प्रार्थना में सामूहिक शक्ति का संचार करेगी।”

श्री हेमंत पुरुषोत्तम जाधव, प्रबंधक
टेलीफोन: ०२२-२२४२४९७४
पता: श्री मुंबादेवी मंदिर विश्वस्त निधी, मुंबादेवी रोड, मुंबई ४०० ००२
ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन: A-929 (बॉम्बे पब्लिक ट्रस्ट)
सभी देवी-भक्तों से अनुरोध है कि इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ मुंबादेवी के दर्शन करें, यज्ञ में भाग लें और विश्व शांति की सामूहिक प्रार्थना में शामिल हों।
जय माँ मुंबादेवी!

Comments

Popular posts from this blog

ऐतिहासिक पुनरुत्थान वार्ड 221 में आकाश राज पुरोहित ने रचा नया अध्याय, हजारों मतों के भारी अंतर से दूसरी बार नगरसेवक बने सनातनी मूल्यों की विजय का प्रतीक

मुंबादेवी श्याम मित्र मंडल की नवरात्रि में जल वितरण सेवा

मातृभूमि की धरोहर अनुवां के लाल कुंजबिहारी पांडेय, समाजसेवा के प्रतीक बने ग्रामप्रधान पद के प्रबल दावेदार