मुंबई में विश्व शांति हेतु मुंबादेवी मंदिर में भव्य विष्णु यज्ञ सम्पन्न
मुंबई: वैश्विक तनाव और अस्थिरता के बीच आज मुंबई में आस्था, शांति और जनकल्याण का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। श्री मुंबादेवी मंदिर परिसर में विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए श्री मुंबादेवी विश्वस्त निधी द्वारा भव्य "श्री विष्णु यज्ञ" का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस विशेष कार्यक्रम मे मंदीर विश्वस्त श्री चंद्रकांत संघवी,श्री संजोग परब और श्री राजीव चोकसी उपस्थित थे. नगरसेवक श्री गौरंग झवेरी और आकाश पुरोहित भी यज्ञ में सम्मिलित हुए।
सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस विशेष धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, देवीभक्तों और राजनैतिक पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारि, पत्रकार, संपादक , सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। श्री मुंबादेवी मंदिर ट्रस्ट फंड द्वारा आयोजित इस यज्ञ का उद्देश्य वर्तमान वैश्विक संकट के बीच शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना था।
ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि आज दुनिया जिन चुनौतियों जैसे युद्ध, आर्थिक कठिनाइयों और मानवीय संकट का सामना कर रही है, उन्हें ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया। उनका मानना है कि सामूहिक प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठान समाज में आशा और एकता का संदेश देते हैं।
यज्ञ के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की आराधना करते हुए विश्व के सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
ट्रस्ट के अनुसार, “हर व्यक्ति चाहता है कि दुनिया इन कठिन परिस्थितियों से जल्द बाहर निकले। इसी भावना के साथ यह विशेष यज्ञ आयोजित किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।”
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि वैश्विक शांति और मानव कल्याण के लिए एक सामूहिक संकल्प का संदेश भी दे गया।
Comments
Post a Comment