मुंबादेवी मंदिर में एकसाथ दर्शन-पूजन: संतोष तिवारी, सोनलाल गुप्ता, आलोक तिवारी और रोशन मिश्र शामिल
संतोष तिवारी (बिल्डर) ने कहा, “माँ मुंबादेवी मुंबई की रक्षक हैं। उनके आशीर्वाद से ही शहर की उन्नति संभव हुई है।”
सोनलाल गुप्ता (प्रॉपर्टी डीलर, मीरा रोड-नायगाँव) ने भावुक होते हुए बताया, “माँ के दरबार में आकर मन को अपार शांति मिलती है।”
आलोक तिवारी (अध्यक्ष, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल, दक्षिण मुंबई भाजपा) ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हमेशा माँ मुंबादेवी के आशीर्वाद से जनसेवा का कार्य करता हूँ।”
रोशन हरिशंकर मिश्र (दैनिक जागरण जंक्शन प्रतिनिधि) ने भी माँ की कृपा का उल्लेख करते हुए कहा कि माँ मुंबादेवी का आशीर्वाद समाचार पत्र के माध्यम से सकारात्मक खबरें फैलाने में सहायक है।इस अवसर पर चारों ने एक-दूसरे के साथ माँ मुंबादेवी की जयकार लगाई और सामूहिक फोटो खिंचवाई। भक्तों की इस श्रद्धा यात्रा ने मंदिर परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।माँ मुंबादेवी की जय!
मुंबई शहर सदैव माँ के आशीर्वाद से सुरक्षित और समृद्ध रहे।
Comments
Post a Comment