मिर्जामुराद थाने पर नवागत थानाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा का पत्रकारों ने स्वागत किया
वाराणसी: जनपद वाराणसी के मिर्जामुराद पुलिस थाने पर नव नियुक्त थानाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा का समाचार UP24 न्यूज़ चैनल के पत्रकारों ने भव्य स्वागत किया। पत्रकारों ने थानाध्यक्ष को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और प्रेम का प्रतीक भगवान राधा-कृष्ण की सुनहरी तस्वीर भेंट की। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दीं।थानाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा को सुलझे हुए और सरल स्वभाव के अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पूर्व में वाराणसी के भेलूपुर थाने का प्रभार संभाला था और पिछले 8 महीनों से साइबर क्राइम कार्यालय में कार्यरत थे। अपनी टीम के साथ उन्होंने दर्जनों साइबर ठगी की घटनाओं का खुलासा कर करोड़ों रुपये की ठगी को रोका है।मिर्जामुराद थाने का चार्ज संभालते ही थानाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल उपयोग करने वाले सभी नागरिकों, खासकर महिलाओं और युवाओं से अपील की कि वे साइबर ठगों से सतर्क रहें।
उन्होंने खासतौर पर चेतावनी दी
आधार लिंक करने के नाम पर आने वाले फर्जी फोन
बैंक से संबंधित किसी भी कार्य के बहाने कॉल
लॉटरी लगने या इनाम के नाम पर धोखाधड़ी
OTP या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मांगने वाले मैसेज
थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति को मोबाइल लिंक, वीडियो या OTP कभी न दें। मेहनत की कमाई को साइबर ठगी से बचाने के लिए सूझबूझ का इस्तेमाल करें।
मौके पर समाचार UP24 न्यूज़ चैनल के संपादक पंकज उपाध्याय सहित इमरान खान, ओम प्रकाश त्रिपाठी, गोरख नाथ हाशिम, काशी नाथ, शिवम प्रजापति, शिव कुमार समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।नवागत थानाध्यक्ष के स्वागत और उनके साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता संदेश को स्थानीय स्तर पर सराहा जा रहा है।
Comments
Post a Comment